भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की जिला और महानगर अध्यक्षों के नाम का एलान हो गया है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने सत्यार्थ मिश्रा को गोरखपुर महानगर का अध्यक्ष बनाया है। इसपर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।
जानकारी के मुताबिक, भाजयुमो बलिया के जिलाध्यक्ष अश्विनी सिंह लिटिल, महराजगंज के जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष निखिल राय, लालगंज के जिलाध्यक्ष नीरज तिवारी, सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष गौरव मिश्रा, मऊ के जिलाध्यक्ष हेमंत राय और देवरिया के जिलाध्यक्ष प्रवीण प्रताप मल्ल बनाए गए हैं। गोरखपुर जिला इकाई, संतकबीरनगर और बस्ती के जिलाध्यक्षों के नाम का एलान नहीं हुआ है।
सत्यार्थ मिश्रा को भाजयुमो महानगर अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, डॉक्टर सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजीत सिंह आशू, प्रदीप शुक्ला, राहुल श्रीवास्तव, रणजीत राय बड़े, पवन यादव, देवेश श्रीवास्तव, बृजेश मणि मिश्रा, इंद्रमणि उपाध्याय, अच्युतानंद शाही, अजय श्रीवास्तव ने बधाई दी है।
मिठाई खिलाकर दी बधाई
सत्यार्थ मिश्रा के महानगर अध्यक्ष बनने की सूचना सुनते ही युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष हर्ष श्रीवास्तव के नेतृत्व में चेतना तिराहे पर एकत्रित होकर ढोल नगाड़े के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य यज्ञ दत्त त्रिपाठी, हिमांशु श्रीवास्तव, प्रदीप निषाद, राहुल चौबे राणा, शुभम मिश्रा, आयुष मिश्रा, उज्जवल सिंह, राहुल पांडे, देवेश श्रीवास्तव, आयुष द्विवेदी, चंदन यादव, दीपक मल्ल मौजूद रहे।