फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यम हॉस्पिटल प्रकरण: तीन डॉक्टरों ने दर्ज कराया बयान, कहा-जानकारी नहीं

Thu, 12 Jan 2023 11:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सत्यम हॉस्पिटल में सोनावत नाम की गर्भवती की मौत मामले में उसके पति रामवदन की तहरीर पर पुलिस ने कथित डॉक्टर रंजीत के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज किया था। रंजीत को जेल भिजवाकर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के भटहट में स्थित सत्यम हॉस्पिटल मामले में तीन डॉक्टरों ने पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया है। सभी ने जानकारी नहीं होने की बात कही है। वहीं, डॉ. सुनील कुमार सरोज का नाम विवेचना में बढ़ाने के साथ ही आपराधिक साजिश और जालसाजी की धारा भी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


दरअसल, डॉ. सुनील सरोज के नाम पर ही सत्यम हॉस्पिटल का पंजीकरण सीएमओ दफ्तर में हुआ था। खबर है कि डॉ. सरोज की गिरफ्तारी के लिए एक टीम दिल्ली गई है।

जानकारी के मुताबिक, सत्यम हॉस्पिटल में सोनावत नाम की गर्भवती की मौत मामले में उसके पति रामवदन की तहरीर पर पुलिस ने कथित डॉक्टर रंजीत के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज किया था। रंजीत को जेल भिजवाकर पुलिस जांच में जुटी है।

अब साक्ष्यों के आधार पर इसी मुकदमे में डॉ. सुनील सरोज का नाम बढ़ाया गया है। पुलिस ने डॉ. सरोज को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस भेजा था। सरोज के नहीं आने पर पुलिस ने उन्हें आरोपी बनाते हुए गिरफ्तारी के लिए टीम दिल्ली भेज दी है। इस प्रकरण में एक मुकदमा एसीएमओ की तहरीर पर भी दर्ज है, जिसमें डॉ. सुनील सरोज आरोपी है।
विज्ञापन


पुलिस गिरोह से जुड़े एक-एक लोगों के खिलाफ जांच कर रही है। उधर, गत दिनों में जिन 14 डॉक्टरों के नाम हॉस्पिटल की सूची में सामने आए हैं, उसमें से तीन ने बयान दर्ज कराया है। सभी ने पुलिस को बताया है कि उनके नाम का इस्तेमाल हो रहा था, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

 

विज्ञापन

यू-ट्यूबर और सीएमओ दफ्तर के कर्मी का नाम भी आया

पुलिस को कथित डॉक्टर रंजीत के पास से एक ऑडियो रिकॉर्डिंग और डायरी मिली है। इसमें धंधे से जुड़े कई लोगों के नाम शामिल हैं। पूछताछ में उसने इस बात को कबूला है। सूत्रों के मुताबिक एक यू-ट्यूबर (कथित पत्रकार) और सीएमओ दफ्तर के एक बाबू समेत कई लोगों के नाम सामने आ गए हैं। पुलिस अब एक-एक की भूमिका की जांच कर रही है।

बिना बेहोश किए ही करा रहे थे गर्भपात
सत्यम हॉस्पिटल की कथित नर्स गीता को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। गीता ने पुलिस को बताया कि रंजीत ओटी (ऑपरेशन थियेटर) में बिना बेहोश किए ही सोनावत का गर्भपात करा रहा था। जब वह दर्द से तड़पने लगी तो दो अन्य लोगों ने उसका हाथ पकड़ा और गीता सिर के पास खड़ी थी। इस दौरान दर्द से सोनावत तड़प रही थी। मौत तभी हो गई थी, लेकिन मामला बिगड़ने पर रंजीत उसे दूसरे अस्पताल ले गया था। गीता ने बताया कि वह लखनऊ स्थित प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज से जेएमएम का कोर्स कर रही थी।

यह था मामला
सत्यम हॉस्पिटल में तीन जनवरी को जैनपुर टोला काजीपुर निवासी रामवदन की गर्भवती पत्नी सोनावत की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में पुलिस रामवदन की तहरीर पर रंजीत निषाद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था। मामले में रंजीत और कथित नर्स गीता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। पुलिस ने मामले में दूसरा केस एसीएमओ डॉ. एके सिंह की तहरीर पर डॉ. सुनील कुमार सरोज व संचालक सुभाष निषाद के खिलाफ दर्ज किया है। दोनों की तलाश जारी है।

एसपी नार्थ डॉ. मनोज अवस्थी ने कहा कि दर्ज केस में डॉ. सुनील का नाम बढ़ाने के साथ ही आपराधिक साजिश और जालसाजी की धारा भी बढ़ाई गई है। गिरफ्तारी के लिए एक टीम दिल्ली रवाना हो गई है। कई और लोगों के नाम सामने आए हैं। जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें