फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: सड़क हादसे में किसान की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Wed, 14 Jul 2021 08:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।

सार

लौटने के दौरान पतंजलि हॉस्पिटल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटी घटना, पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भुजैनी के पास पतंजलि हॉस्पिटल के निकट बुधवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

विज्ञापन

 
भुजैनी निवासी 48 वर्षीय देवानंद त्रिपाठी पुत्र सत्यराम त्रिपाठी बुधवार की सुबह अपनी बेटी प्रिया को घर से बाइक से लेकर बेलहवा बाजार छोड़ने गए थे। बेटी प्रिया कौवाट़ाड में संचालित एक कॉलेज में बीटीसी कर रही है। बेटी को छोड़कर वह घर लौट रहे थे।

अभी भुजैनी स्थित पतंजलि हॉस्पिटल के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए। बाद में सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्हें निकट के एक प्राइवेट असपताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला असताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह दो भाइयो में बड़े थे और खेती करके परिवार का खर्च चलाते थे। मृतक देवानंद की तीन बेटियां और एक बेटा है। पति की मौत से पत्नी सरिता का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना से गांव के लोग भी गमगीन थे।

पीड़ित बेटे दिलीप त्रिपाठी ने अज्ञात वाहन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें