फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर ब्लॉक प्रमुख चुनाव: पांच ब्लॉकों में भाजपा का कब्जा, सपा का भी खुला खाता

Sat, 10 Jul 2021 07:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

दो ब्लॉकों में भाजपा के बागी प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत, एक ब्लॉक में सपा समर्थित प्रत्याशी ने जीता चुनाव।
विज्ञापन
खलीलाबाद में जीत का जश्न मनाते भाजपा समर्थक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीर नगर जिले के आठ ब्लॉकों में शनिवार को प्रमुख पद का चुनाव हुआ। इसमें पांच ब्लॉकों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने चुनाव जीता। जबकि दो ब्लॉकों में भाजपा के बागी प्रत्याशी चुनाव जीते। सिर्फ एक ब्लॉक में सपा समर्थित प्रत्याशी को जीत मिली। सुरक्षा के मद्देनजर प्रत्येक ब्लॉकों में काफी संख्या में पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे। पुलिस की सख्ती की वजह से कहीं कोई विवाद की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

विज्ञापन


जिले में नौ ब्लॉकों में प्रमुख पद के लिए कुल 23 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। जिसमें मेंहदावल ब्लॉक में एक मात्र भाजपा समर्थित प्रत्याशी पुष्पा ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसकी वजह से वह निर्विरोध चुन ली गई थीं। जबकि अलग-अलग ब्लॉकों से कुल पांच प्रत्याशियों ने पर्चा उठा लिया था। आठ ब्लॉकों में शनिवार को पुलिस की कड़ी चौकसी के बीच पूर्वाह्न 11 बजे से मतदान शुरू हुआ और अपराह्न तीन बजे तक चला।

तीन बजे के बाद मतगणना हुई। हैंसर बाजार ब्लॉक में कुल 99 बीडीसी सदस्य हैं और सभी सदस्यों ने मतदान किया। यहां भाजपा की समर्थित प्रत्याशी कालिंदी चौहान को 47 मत मिले। जबकि भाजपा की बागी प्रत्याशी जयंत्री देवी को 52 मत हासिल हुए। यहां भाजपा की बागी प्रत्याशी जयंत्री देवी चुनाव जीत गईं।
विज्ञापन


पौली ब्लॉक में कुल 53 बीडीसी सदस्य हैं। यहां भी सभी सदस्यों ने मतदान किया। मतगणना में एक मत अवैध घोषित हुआ। यहां भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुण शरण पांडेय को 13 मत मिले। जबकि भाजपा के बागी प्रत्याशी राम मिलन यादव को 39 मत हासिल हुए। भाजपा के बागी प्रत्याशी राम मिलन यादव चुनाव जीत गए।

नाथनगर ब्लॉक में 101 बीडीसी सदस्य हैं। यहां 100 बीडीसी सदस्यों ने मतदान किया। मतगणना में चार मत अवैध घोषित हुए। यहां भाजपा समर्थित प्रत्याशी रामवृक्ष यादव को 51 मत मिले। जबकि सपा समर्थित प्रत्याशी कृष्णचंद्र यादव को 45 मत हासिल हुए। यहां भाजपा समर्थित प्रत्याशी रामवृक्ष यादव चुनाव जीत गए।

 

Trending Videos
विज्ञापन

खलीलाबाद ब्लॉक में  कुल 90 बीडीसी सदस्य हैं। यहां सभी सदस्यों ने मतदान किया। मतगणना में एक मत अवैध घोषित हुआ। भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रमिला को 66 मत मिले। जबकि सपा समर्थित प्रत्याशी श्याम बिहारी पासवान उर्फ गोलू को 23 मत हासिल हुआ। यहां भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रमिला चुनाव जीतीं।

बघौली ब्लॉक में कुल 84 बीडीसी सदस्य हैं। यहां सभी सदस्यों ने मतदान किया। भाजपा समर्थित प्रत्याशी सरिता को 76 मत मिले। जबकि सपा समर्थित प्रत्याशी चंद्रावती को सिर्फ आठ मत हासिल हुए। यहां भाजपा समर्थित प्रत्याशी सरिता चुनाव जीतीं।

बेलहर कला ब्लॉक में कुल 61 बीडीसी सदस्य हैं। यहां 58 बीडीसी सदस्यों ने मतदान किया। मतगणना में दो मत अवैध घोषित हुए। भाजपा समर्थित प्रत्याशी डॉक्टर भूपेंद्र सिंह को 52 मत मिले। जबकि सपा समर्थित प्रत्याशी राकेश्वर राय को सिर्फ चार मत हासिल हुए। भाजपा समर्थित प्रत्याशी डॉक्टर भूपेंद्र सिंह चुनाव जीते।

सांथा ब्लॉक में कुल 76 बीडीसी सदस्य हैं। यहां सभी सदस्यों ने मतदान किया। मतगणना में तीन मत अवैध घोषित हुए। भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरविंद जायसवाल को 41 मत मिले। जबकि सपा समर्थित प्रत्याशी नीलम चौधरी को मात्र तीन वोट हासिल हुए। निर्दल प्रत्याशी आमिना खातून को 29 मत मिले। भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरविंद जायसवाल चुनाव जीत गए।

सेमरियावां ब्लॉक में कुल 121 बीडीसी सदस्य हैं। यहां 120 बीडीसी सदस्यों ने मतदान किया। मतगणना में तीन मत अवैध घोषित हुए। भाजपा समर्थित प्रत्याशी बीनू को 40 मत हासिल हुए। जबकि सपा समर्थित प्रत्याशी मजहरुन्निशा को 77 मत मिले। सपा समर्थित प्रत्याशी मजहरुन्निशा चुनाव जीत गईं। जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्या मित्तल ने जीते प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिया।

डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि जिले के आठ ब्लॉकों में प्रमुख पद का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जीते हुए प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिया गया। निर्वाचित प्रमुखों को बधाई देने के साथ ही विकास के पहिए को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया गया।
 
एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख पद के लिए आठ ब्लॉकों में मतदान हुआ। सभी जगह पर्याप्त पुलिस फोर्स लगाई गई थी। पुलिस की मुस्तैदी और सतर्कता की वजह से कहीं कोई विवाद नहीं हुआ। शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई। शांति व्यवस्था बनाए रखने में आमजन का सहयोग मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें