फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मृत किसानों के खाते में भेज दी सम्मान निधि, वसूली का नोटिस

Fri, 02 Feb 2024 02:04 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

उपनिदेशक कृषि अरविंद सिंह ने कहा कि किसान सम्मान निधि के अपात्रों को नोटिस भेजा गया है कि वे ऑनलाइन माध्यम से बैंक खाते में पहुंची राशि को वापस कर दें। 18 हजार किसानों में 12 हजार किसान परिवारों से 2.32 करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मृत और अपात्र किसानों के खाते में ऑनलाइन माध्यम से भेजी गई किसान सम्मान निधि को वापस लेने के लिए सख्ती बरती जा रही है। इस प्रकार के छह हजार किसानों को नोटिस भेजा गया है कि वे सम्मान निधि की राशि वापस कर दें। वापस नहीं करने वालों से 18 प्रतिशत ब्याज के. साथ वसूली की जाएगी, जबकि आरसी जारी होने पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त वसूली का भार भी पड़ेगा।

विज्ञापन


छह माह पहले जिले में करीब 18 हजार किसानों को मृत या अपात्र दर्शाया गया था, उनमें 12 हजार किसान परिवारों से 2.32 करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं, जबकि छह हजार किसानों को 1.8 करोड़ रुपये की वसूली के लिए नोटिस दिया गया है।

पहले नोटिस के बाद जिन्होंने रुपये वापस जमा नहीं किए, उन्हें दूसरा नोटिस भेजा जाएगा। जिन किसानों की मृत्यु हुई है उनमें कुछ किसानों के परिजनों ने उप निदेशक कृषि कार्यालय और बैंक में सूचना नहीं दी जिस वजह से उनके खाते में यह धनराशि आती रही।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

बैंकों को भेजा नोटिस
कृषि विभाग से बैंकों को नोटिस भेजा गया है कि वे मृत किसानों के खाते में भेजी गई राशि वापस भेज दें। नए आवेदन में उत्तराधिकार प्रमाणपत्र, आयकर दाता एवं भूमिहीन के आधार पर अपात्रता तय की जा रही है। आधार कार्ड के माध्यम से अपात्र किसानों की तलाश की जा रही है। विभाग ने सम्मान निधि वापस करने के लिए एक खाता निर्धारित किया है, जिसमें किस्त वापस करनी है। यदि किसान मृत या अपात्र हैं तो उसके नाम से राशि जमा करने पर पोर्टल के माध्यम से रिकॉर्ड अपडेट हो जाएगा। हालांकि, किसान उप निदेशक कृषि कार्यालय में रसीद जमा कर सकते हैं।

उपनिदेशक कृषि अरविंद सिंह ने कहा कि किसान सम्मान निधि के अपात्रों को नोटिस भेजा गया है कि वे ऑनलाइन माध्यम से बैंक खाते में पहुंची राशि को वापस कर दें। 18 हजार किसानों में 12 हजार किसान परिवारों से 2.32 करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं। छह हजार परिवारों को नोटिस भेजा गया है कि सम्मान निधि की राशि वापस कर दें।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें