फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में कांग्रेस: 29 अगस्त को गोरखपुर आएंगे सलमान खुर्शीद, तैयार करेंगे चुनावी घोषणापत्र

Wed, 25 Aug 2021 02:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव रोहित चौधरी ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तीन सितंबर से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
सलमान खुर्शीद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री सलमान खुर्शीद 29 अगस्त को गोरखपुर क्लब में आएंगे। यहां आयोजित कार्यक्रम में समाज के हरेक वर्ग के लोगों से चर्चा करेंगे और साथ ही सुझाव लेंगे कि सरकार बनने के बाद कांग्रेस पार्टी के एजेंडे में क्या रखना चाहिए। इन सुझावों को शामिल करते हुए कांग्रेस पार्टी घोषणा पत्र तैयार करेगी।

विज्ञापन


मंगलवार को शहर के एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव रोहित चौधरी ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तीन सितंबर से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया जाएगा।

इसकी शुरुआत गोरखपुर से हो रही है। प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य है कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को भाजपा, सपा और बसपा की नाकामियों को बताई जाए। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्र, जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, मधुसूदन तिवारी, महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, तौकीर आलम, डॉ. विजाहत करीम, डॉ. सुरहीता करीम, विजयानंद तिवारी, एस एकबाल, साहिल विक्रम तिवारी, धर्मराज चौहान, संजय जायसवाल, अनवर हुसैन, सतेंद्र कुमार निषाद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें