रेल प्रशासन ने यात्री सुविधाओं के विकास के लिए छपरा यार्ड में ब्लॉक लिए जाने के कारण निरस्त की गई गाड़ियों का संचालन बहाल कर दिया गया है।
बहाल की गई गाड़ियां
- छपरा से 14 अक्तूबर से चलने वाली 15105 छपरा-नौतनवा एक्सप्रेस का संचलन पूर्ववत किया जाएगा। यह गाड़ी छपरा के स्थान पर एकमा से चलाई जाएगी तथा छपरा-एकमा के मध्य निरस्त रहेगी।
- नौतनवा से 14 अक्तूबर से चलने वाली 15106 नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस का संचलन पूर्ववत छपरा तक किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: महराजगंज में दरोगा की हुई थी तस्करों से सांठगांठ, पुलिस जांच में हुआ खुलासा
बुढ़वल के पास इंटरलाकिंग के चलते कई ट्रेन होंगी निरस्त
- बुढ़वल-सीतापुर खंड के बुढ़वल-सुन्धियामऊ स्टेशनों के पैच दोहरीकरण कार्य के प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
निरस्तीकरण
- दरभंगा से 14 अक्तूबर को चलने वाली 05537 दरभंगा-दौराई विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- दौराई से 15 अक्तूबर को चलने वाली 05538 दौराई-दरभंगा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।