फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर 3.56 लाख रुपये हड़पे, केस दर्ज

Tue, 18 Jul 2023 12:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आवास दिलाने के नाम पर महिला से 3.56 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने जालसाजी का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने के नाम पर महिला से 3.56 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने जालसाजी का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल इलाके के विवेकपुरम तारामंडल में दीपिका अग्रहरि किराये के मकान में रहती हैं। शाहपुर पुलिस को दी तहरीर में दीपिका ने बताया कि मानबेला में उनके रिश्तेदार राजकुमार रहते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटित कराने के लिए फरवरी में सहजनवां निवासी मिथिलेश कुमार और शाहपुर के कृष्णानगर निवासी आकाश से मिलवाया।

इसे भी पढ़ें: प्रेमजाल में फांसकर महिला से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ऐंठ लिया छह लाख रुपये
विज्ञापन


बताया कि आकाश नगर निगम में अधिकारी है। उसी समय 6,660 रुपये लेने के बाद ऑनलाइन फार्म भरवाए और 3.50 लाख रुपये का चेक लेकर आकाश ने जीडीए का दो पेपर दिया। उसने कहा कि जल्द ही फ्लैट की चाबी देकर आपको हैंड ओवर कर दिया जाएगा। लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला। इसके बाद महिला, आरोपी के पास गई तो 3.50 लाख रुपये का चेक दे दिया, जो बाउंस हो गया। दोबारा चेक देकर अपना रुपया मांगने पर आरोपी धमकी देने लगा।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता ने शाहपुर पुलिस को तहरीर दी। रविवार को पुलिस ने शाहपुर के कृष्णानगर निवासी आकाश के खिलाफ धोखाधड़ी की केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें