फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गैंगस्टर केस में सत्यम हॉस्पिटल का संचालक गिरफ्तार, जेल भेजा

Tue, 18 Jul 2023 10:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सत्यम हॉस्पिटल में 4 जनवरी 2023 को गर्भवती महिला सोनावत की मौत के मामले में गुलरिहा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा था। मगर, सुभाष सहित तीन आरोपी जमानत पर बाहर आ गए थे।  पुलिस ने हॉस्पिटल संचालक सुभाष निषाद, उसके बेटे रंजीत निषाद, डॉ. सुनील सरोज एवं सत्येंद्र कुमार के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज किया।
 
विज्ञापन
सत्यम हॉस्पिटल का संचालक गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के भटहट-बांसस्थान रोड पर स्थित सत्यम हॉस्पिटल में गर्भवती महिला की मौत के मामले में पुलिस ने संचालक सुभाष निषाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जमानत पर छूटकर बाहर आया था और रविवार को पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज करने के बाद गिरफ्तारी कर ली। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया। इस मामले में दो अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। एसएसपी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आदेश दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भटहट बांसस्थान रोड स्थित सत्यम हॉस्पिटल में 4 जनवरी 2023 को गर्भवती महिला सोनावत की मौत के मामले में गुलरिहा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा था। मगर, सुभाष सहित तीन आरोपी जमानत पर बाहर आ गए थे। रविवार को पुलिस ने हॉस्पिटल संचालक सुभाष निषाद, उसके बेटे रंजीत निषाद, डॉ. सुनील सरोज एवं सत्येंद्र कुमार के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज किया।

इसे भी पढ़ें: करंट से झुलसे व्यापारी की पत्नी-बच्चों के साथ भीड़ ने लगाया जाम, मांगा न्याय
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि कूटरचित दस्तावेज पर फर्जी तरीके से नर्सिंग होम का पंजीकरण कराकर ये मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करते हैं। गैंगस्टर का केस दर्ज होने के बाद जामनत पर बाहर आए आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी थी। सोमवार को संचालक सुभाष को पुलिस ने फिर से जेल भिजवा दिया है। वहीं, दो आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें