फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: दो हजार के नोट हो रहे हैं बंद, नहीं चेते तो कागज के टुकड़े हो जाएंगे मालखाने में रखे करोड़ों रुपये

Fri, 29 Sep 2023 03:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कानूनी जानकारों की मानें तो यदि ऐसी दशा में रकम वापसी के समय संबंधित पक्षकार रुपये की वैधानिकता का सवाल उठाकर पुलिस को कोर्ट में चुनौती दे सकता है। ऐसे में पुलिस की मुसीबत बढ़नी तय है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो हजार के नोट पर पाबंदी से कालाधन ही नहीं, मालखाने के नोट भी अवैध हो सकते हैं। यदि समय रहते वादी या विवेचक नहीं चेते तो यह रकम बेकार हो जाएगी। यदि वादी न्यायालय चला गया तो पुलिस का सिरदर्द भी बढ़ जाएगा। फिलहाल पुलिस अफसर इस रकम को लेकर गफलत में हैं। वह शासन की गाइडलाइन का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रेंज के थानों में तमाम मामलों में बरामद एक करोड़ से ज्यादा की रकम रखी हुई है। हालांकि इसमें से दो हजार के नोट कितने हैं, इसकी जानकारी नहीं है। इससे जुड़े मामले न्यायालयों में विचाराधीन हैं। इस वजह से इस रकम पर पुलिस महकमा भी अभी ध्यान नहीं दे रहा है।

इसे भी पढ़ें: 30 सितंबर को वैधता हो रही खत्म: महज दो दिन का मौका, बदल लें दो हजार के नोट
विज्ञापन


तमाम ऐसे मामले हैं, जिनके निपटारे में अभी समय लग सकता है और यदि मुकदमों के निपटारे में मार्च का समय बीत गया तो फिर ये रुपये अवैध हो जाएंगे। न्यायालय के आदेश पर पुलिस इन रुपयों को सौंप तो जरूर देगी, मगर लेने वाले के हिस्से में सिर्फ कागज के टुकड़े ही आएंगे।
विज्ञापन


कानूनी जानकारों की मानें तो यदि ऐसी दशा में रकम वापसी के समय संबंधित पक्षकार रुपये की वैधानिकता का सवाल उठाकर पुलिस को कोर्ट में चुनौती दे सकता है। ऐसे में पुलिस की मुसीबत बढ़नी तय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें