फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: चोरी के आरोपी पांच बदमाशों पर गैंगस्टर, तीन पर इनाम; एसएसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई

Fri, 29 Sep 2023 02:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि गैंगस्टर केस में आरोपियों की संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है। इनकी संपत्तियों को कुर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में गिरोह बनाकर चोरी करने के आरोपी पांच बदमाशों पर झंगहा पुलिस ने गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। वहीं मुकदमों वांछित चल रहे तीन बदमाशों पर एसएसपी ने इनाम घोषित किया है। एसएसपी ने इनाम घोषित आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, झंगहा पुलिस ने देवरिया जनपद के बनियापार, एकौना निवासी आकाश निषाद, खोराबार के तरकुलानी निवासी सुरेश यादव, चौरीचौरा के छबैला निवासी शेषनाथ यादव, संदीप यादव, झंगहा के करौता निवासी राजन साहनी को गिरोहबंद किया है। पुलिस के मुताबिक, आकाश ही गिरोह का सरगना है। ये सभी आर्थिक, भौतिक लाभ के लिए सामूहिक रूप से एक संगठित गिरोह बनाकर वाहन चोरी का अपराध करते हैं।

इसे भी पढ़ें: एक पहलू यह भी: बेटे और पति को गंवा कर भी बना रही कच्ची शराब, बोली- हमारी भी मजबूरी है साहब
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एसएसपी ने सिकरीगंज इलाके में जालसाजी के केस में फरार दुघरा निवासी राजमन यादव पर दस हजार रुपये, गैंगस्टर केस में गीडा थाने से फरार अमरिक पर दस हजार रुपये और गीडा थाने में ही गैंगस्टर केस में फरार विक्रमजीत सिंह पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि गैंगस्टर केस में आरोपियों की संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है। इनकी संपत्तियों को कुर्क किया जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें