फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: कक्ष निरीक्षक भरवा रहे थे ओएमआर शीट, तीन के खिलाफ केस

Mon, 04 Oct 2021 03:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

17271 अभ्यर्थी परीक्षा में हुए शामिल, 2884 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी परीक्षा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड-2(पुरुष/महिला) परीक्षा-2021 का आयोजन रविवार को शहर के 43 केंद्रों पर किया गया। विश्व भारती इंटर कॉलेज में तैनात कक्ष निरीक्षक मोहम्मद सादिक व सुमंत यादव को अभ्यर्थी सर्वेश राय की ओएमआर शीट भराते पकड़ा गया है। इन सबके खिलाफ चिलुआताल थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों कक्ष निरीहक्षक पकड़े गए हैं, जबकि अभ्यर्थी चला गया। परीक्षा खत्म होने के बाद ओएमआर शीट भरवाए जा रहे थे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक परीक्षा के लिए 20155 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें 17271 ने ही परीक्षा दी। 2884 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। एडीएम सिटी विनीत कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र विश्वभारती इंटर कॉलेज पर तैनात दो कक्ष निरीक्षकों मोहम्मद सादिक व सुमंत यादव को नकल कराते हुए पकड़ा गया है।

दोनों के खिलाफ प्रशासन की ओर से चिलुआताल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि दोनों कक्ष निरीक्षक एक अभ्यर्थी का ओएमआर शीट परीक्षा खत्म होने के बाद भी भरवा रहे थे। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।  तय वक्त से पहले काफी अभ्यर्थी केंद्रों पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन


शहर में लगा जाम
परीक्षा खत्म होने के बाद अभ्यर्थी जब निकले तो पूरे शहर में जाम लग गया। असुरन, कौवाबाग, मोहद्दीपुर जैसे प्रमुख रास्तों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ऐसे में लोग परेशान हुए। यांत्रिक कारखाना से मोहद्दीपुर के रास्ते में कई जगह जाम की समस्या बनी रही। एक बजे परीक्षा खत्म हुई तो दोपहर ढाई बजे तक लोग जाम से परेशान रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें