फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: गोरखपुर में दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार भाई-बहन की मौत

Tue, 22 Nov 2022 12:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

नीतिश के पिता राम सकल मौर्या गीडा में किसी फैक्ट्री में काम करते हैं। वह, वहीं किराये पर कमरा लेकर रहते हैं। चार दिन पहले उनकी पत्नी की तबीयत खराब हुई थी। रामसकल पत्नी को अपने साथ ले गए और अस्पताल में भर्ती कराए थे। सोमवार को भाई-बहन मां को देखने जा रहे थे।
विज्ञापन
मृतक भाई-बहन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज इलाके के भाटपार तरैना पुल पर सोमवार सुबह 8.30 बजे रोडवेज बस से कुचलकर बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती मां को देखने के लिए आ रहे थे। उधर, हादसे के बाद भाग रहे चालक को बस समेत गगहा पुलिस ने पकड़ लिया। नीतीश हेलमेट नहीं लगाया था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के टाड़ा गांव निवासी नीतिश मौर्या (22) अपनी बहन निशा (25) के साथ शहर आ रहे थे। उनकी अस्पताल में भर्ती हैं। अभी वह तरैना पुल पर ही पहुंचे थे कि बड़हलगंज की तरफ से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, नीतिश के पिता राम सकल मौर्या गीडा में किसी फैक्ट्री में काम करते हैं। वह, वहीं किराये पर कमरा लेकर रहते हैं। चार दिन पहले उनकी पत्नी की तबीयत खराब हुई थी। रामसकल पत्नी को अपने साथ ले गए और अस्पताल में भर्ती कराए थे। सोमवार को भाई-बहन मां को देखने जा रहे थे।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद मौत की खबर से पूरे गांव में कोहराम मच गया। नीतीश दो भाई दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। बहन सबसे बड़ी थी। नीतीश एक साल पहले मुंबई कमाने गया था। मां के बीमार होने की सूचना के बाद रविवार को घर आया था।

एक दिन पहले मुंबई से आया था नीतिश
राम सकल मौर्य की तीन पुत्रियां गुड़िया (27), निशा (25), मनीषा (18), पुत्र नीतीश (22) व मयंक (8) हैं। जिसमें गुड़िया की शादी हो चुकी है। परिवार की माली हालत सुधारने के लिए एक साल पूर्व नीतीश कमाने के लिए मुंबई गया था, लेकिन मां की तबीयत खराब होने की सूचना पर रविवार को मुंबई से गांव पहुंचा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें