फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यास लगने पर जेब करनी पड़ती थी ढ़ीली: गोरखपुर चिड़ियाघर का आरओ हुआ सही, पीने को मिल रहा शुद्ध पानी

Thu, 18 May 2023 03:54 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि परिसर में लगे आरओ अब पूरी तरह सही हैं। अगर किसी दर्शक को आरओ खराब मिले तो इसकी सूचना दै। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के सही होने के बाद दर्शकों के अलावा वन्यजीवों को भी पहले से शुद्ध पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन
चिड़ियाघर में लगा आरओ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिड़ियाघर प्रबंधन ने सभी आरओ ठीक करा दिए हैं, लेकिन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट शुरू होने में अभी थोड़ा समय लगेगा। आरओ ठीक होने से अब चिड़ियाघर आने वाले दर्शकों को ठंडा पानी पीने को मिलेगा। परिसर के अंदर तीन आरओ प्लांट हैं।

विज्ञापन


चिड़ियाघर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी पिलाने की योजना है। इसके द्वारा सप्लाई के पानी को फिल्टर कर परिसर के सभी बोरिंग के जरिए देने का योजना थी, लेकिन चिड़ियाघर चालू होने के बाद भी इसे शुरू नहीं किया जा सका। प्रबंधन ने पीने के पानी के लिए तीन आरओ प्लांट लगवा दिए।

इसे भी पढ़ें: जयमाल से पहले भड़की दुल्हन: बोली- इस दूल्हे से नहीं करूंगी शादी, लौटी बरात
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से आरओ प्लांट भी खराब हो गए थे। ऐसे में मजबूरन सप्लाई का पानी पीना पड़ रहा था। जरूरत पड़ने पर लोग कैंटीन से पानी की बोतल खरीद लेते हैं। अमर उजाला ने कैंटीन और प्लांट की खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद परिसर में लगे आरओ प्लांट को सही करवाया गया।
विज्ञापन


पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि परिसर में लगे आरओ अब पूरी तरह सही हैं। अगर किसी दर्शक को आरओ खराब मिले तो इसकी सूचना दै। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के सही होने के बाद दर्शकों के अलावा वन्यजीवों को भी पहले से शुद्ध पानी मिल सकेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें