फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई डायन खाए जात है: हरी मिर्ची का तीखापन बढ़ा, चीनी की मिठास घटी, नींबू कर रहा दांत खट्टे

Wed, 20 Apr 2022 04:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

बढ़ती महंगाई ने हर घर के किचन का बजट बिगाड़ दिया है। किसी ने दूध का सेवन कम किया तो किसी ने फल-सब्जी ही खरीदना बंद कर दिया। वहीं पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी से हर वर्ग परेशान है।
विज्ञापन
महंगाई पर बोली महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोलियम उत्पादों के दामों में हुई वृद्धि से लोगों के किचन का बजट बिगड़ गया है। नींबू दांत खट्टे कर रहा है। हरी मिर्ची का तीखापन काफी बढ़ गया है। चीनी कड़वी हो गई है। दाल, रिफाइंड, नमक, सरसों तेल के दामों में काफी बढ़ोतरी हुई है। तमाम सब्जियों के साथ ही फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। इस कारण घर चलाने में महिलाओं को खासी परेशानी हो रही है।  

विज्ञापन


पहले जिन घरों में दो लीटर दूध लिया जा रहा था, अब एक या डेढ़ लीटर में ही काम चलाया जा रहा है। फलों से लेकर सब्जियों तक के इस्तेमाल में लोगों ने कटौती कर दी है, ताकि बढ़ती महंगाई के कारण बिगड़ते बजट को संभाला जा सके। खाद्य सामग्रियों के रेट में तेजी के कारण कम आय वालों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। गेहूं की आवक कम होने से आटा महंगा हो गया है। धनिया, जीरा और हल्दी के दाम भी तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।

 

 

बोलीं महिलाएं

पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम में लगातार हो रही वृद्धि से आम जनता की परेशानी बढ़ गई है। रसोई की थाली महंगी पड़ रही है। बढ़ती महंगाई ने किचन का बजट बिगाड़ दिया है।- पूजा गुप्ता, राजेंद्र नगर

महंगाई की मार से लोगों का जीवन बेपटरी हो गया है। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने से दैनिक जीवन में प्रयोग किए जाने वाली सभी वस्तुओं के दाम आसमान छूने लगे हैं।- मधु गुप्ता, मोहद्दीपुर

पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि से आमजन पर बोझ बढ़ गया है। नमक से लेकर, तेल, चावल, गेहूं, दाल, चीनी, रिफाइंड के साथ ही सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं। घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।- आरती कुशवाहा, हुमायूंपुर

रसोई गैस और सब्जी की कीमतें बढ़ने से किचन का बजट बिगड़ गया है। मेरे पति, ससुर और देवर साथ मिलकर दुकान चलाते हैं। हम लोगों का काम चल जा रहा है। अकेले कमाने वाले बेहद परेशान हैं।- ज्योति जायसवाल, परमेश्वरपुर

 
विज्ञापन

कुछ यूं बढ़ीं कीमतें

सामान एक माह पूर्व     15 दिन पूर्व  वर्तमान में
चावल संभा 38 रुपये प्रति किग्रा   38-40  40-42
आटा 24 रुपये प्रति किग्रा 23-24  26-28
चीनी 37-38 रुपये प्रति किग्रा  38- 40 40-42
चना दाल 65-68 रुपये प्रति किग्रा 68-70 70-80
काबुली चना 115-118 रुपये प्रति किग्रा  118-120  120-122
तिल तेल 160-165 रुपये प्रति ली.   160-170 170-175
रिफाइंड  160-165 रुपये प्रति ली. 175-180 175-180
सरसों तेल 170-175 रुपये प्रति ली. 175-180   175- 180
नमक   22 रुपये प्रति किग्रा.  122-123   123-124
सोयाबीन 110-115 रुपये प्रति किग्रा. 115-118  118-120
जीरा   240-245 रुपये प्रति किग्रा. 255-258 258-260
हींग     175-180 रुपये (100 ग्राम) 185-190 185-190
देसी घी  520-535 रुपये प्रति किग्रा. 535-540  535-540

फल के दामों में बढ़ोतरी

फल  एक माह पूर्व   वर्तमान में
सेब 110-120 रुपये प्रति किग्रा 120-140
अनार 80-100 रुपये प्रति किग्रा 110-120
केला 30-40 रुपये प्रति दर्जन 40-50
संतरा 70-75 रुपये प्रति किग्रा 70-80

सब्जियों के रेट

हरी सब्जी 15 दिन पहले वर्तमान
आलू  18 रुपये किग्रा 20
प्याज  20 रुपये किग्रा 25
बैगन 30 रुपये किग्रा 60
धनिया  60 रुपये किग्रा 200
नींबू 3-4 रुपये किग्रा 10-12
पालक 25 रुपये किग्रा 40
भिंडी 60 रुपये किग्रा 80
करेला 70 रुपये किग्रा 80
टमाटर 10 रुपये किग्रा 40
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें