फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: दरोगा भर्ती परीक्षा में धांधली, तीन के खिलाफ केस

Sat, 09 Jul 2022 12:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अपर सचिव की तहरीर पर पिपराइच में केस, केंद्र संचालक और दो अभ्यर्थियों को बनाया गया आरोपी, तलाश में पुलिस।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा 2020-2021 में धांधली का मामला सामने आया है। जांच में सामने आया है कि पिपराइच इलाके के न्यू सर्वोदय ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर दो अभ्यर्थियों ने अनुसूचित साधन का प्रयोग किया था।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अपर सचिव की तहरीर पर पिपराइच पुलिस ने केंद्र संचालक, अभ्यर्थी दिनेश कुमार व निकासुद्दीन वेग पर जालसाजी, आपराधिक साजिश और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।

 जानकारी के मुताबिक, पिपराइच के जंगल सुभान अली केंद्र पर दो नवंबर और 15 नवंबर को ऑनलाइन परीक्षा हुई थी। इसमें दो अभ्यर्थी दिनेश कुमार व निकासुद्दीन शामिल हुए थे। केंद्र संचालक की मदद से दोनों ने अनुसूचित साधन का प्रयोग किया था। जांच में मामला खुलने के बाद अपर सचिव ने इसकी जानकारी पिपराइच थाने को दी।
विज्ञापन


तहरीर आने के बाद पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि अपर सचिव की ओर से आई सूचना के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें