फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: तालाब में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, दो को बचाया

Sat, 09 Jul 2022 12:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

हेमछापर गांव कुशीनगर के विशनपुरा से महज दो सौ मीटर की दूरी पर है। नहाते समय बच्चे डूबने लगे। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े और दो बच्चों को बचा लिया गया, लेकिन सत्यम डूब गया। उसका शव मिलने के बाद से घर में चीख पुकार मची है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के पिपराइच इलाके के हेमछापर गांव में बृहस्पतिवार को तालाब में नहाने गए तीन बच्चे डूब गए। दो बच्चों को बचा लिया गया, लेकिन एक की मौत हो गई। शव मिलने के बाद घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर के अहिरौली इलाके के विशनपुरा गांव निवासी प्रह्लाद यादव का छह वर्षीय बेटा सत्यम यादव गांव के दो बच्चों के साथ तालाब में नहाने आया था। हेमछापर गांव कुशीनगर के विशनपुरा से महज दो सौ मीटर की दूरी पर है। नहाते समय बच्चे डूबने लगे।

शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े और दो बच्चों को बचा लिया गया, लेकिन सत्यम डूब गया। उसका शव मिलने के बाद से घर में चीख पुकार मची है। सत्यम दो भाइयों में बड़ा था। पिता मुंबई में रहकर पेंट पालिश करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें