फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: रिटायर्ड दारोगा की बिहार में गोली मारकर हत्या, बोलेरो लूटकर फरार हुए अपराधी

Mon, 28 Sep 2020 02:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के सोहनाग तिलौली गांव निवासी रिटायर्ड आरपीएफ के दारोगा को बिहार में स्कॉर्पियो सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या और बोलेरो लेकर फरार हो गए। वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज बिहार के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बिहार पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सोहनाग तिलौली गांव निवासी गोरख प्रसाद रेलवे विभाग में आरपीएफ के दारोगा पद से रिटायर थे। रविवार की शाम घर से अपने बेटे के ससुराल बिहार में नौतन थाना क्षेत्र के अगौता गांव के लिए निकले।

वहां से भोजन करने के बाद देर रात करीब 10 बजे वापस घर लौट रहे थे। अभी मैरवा-गुठनी मेन रोड पर गुठनी थाना क्षेत्र के भठई गांव के समीप पहुंचे थे कि उनकी बोलेरो को एक स्कॉर्पियो में सवार अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक कर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


चालक की मानें तो बदमाश बोलेरो लूटने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान अपनी गाड़ी को लुटते देख मालिक ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने गोली मार दी। गोली लगने से वो घायल हो गए इसके बाद अपराधी बोलेरो लेकर फरार हो गए।

इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि अभी घटना की कोई जानकारी नहीं है। सूचना के मुताबिक मामला बिहार का लग रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें