फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 15 किसानों की जमीन की हुई रजिस्ट्री, एनएच-28 को जोड़ने के लिए चल रहा सड़क का निर्माण कार्य

Wed, 27 Oct 2021 04:06 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

21 करोड़ की लागत से विशुनपुर विंदवलिया और शाहपुर होते हुए फोरलेन सड़क का निर्माण तेजी से चल रहा है। सड़क निर्माण में सड़क के अगल-बगल के किसानों से भूमि ली जानी थी। इसमें अधिकांश किसान निर्माण से पूर्व राज्य सरकार के पक्ष में बैनामा कर चुके थे।
विज्ञापन
कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को एनएच-28 से जोड़ने के लिए राज्य सरकार की तरफ से एक किलोमीटर लिंक रोड का निर्माण कार्य 21 करोड़ की लागत से चल रहा है। लिंक रोड भी फोरलेन के मानक के ही अनुसार बन रहा है। इसके निर्माण में किसानों से भूमि ली जानी थी। मंगलवार को वीर अब्दुल हमीद नगर वार्ड (पिपरहिया) के 15 किसानों की जमीन का बैनामा कराकर उनके बैंक खाते में रकम भेज दी गई।

विज्ञापन


21 करोड़ की लागत से विशुनपुर विंदवलिया और शाहपुर होते हुए फोरलेन सड़क का निर्माण तेजी से चल रहा है। सड़क निर्माण में सड़क के अगल-बगल के किसानों से भूमि ली जानी थी। इसमें अधिकांश किसान निर्माण से पूर्व राज्य सरकार के पक्ष में बैनामा कर चुके थे।

कुछ किसान बचे थे, जो बाहर रहते थे। उनका बैनामा नहीं हो पाया था। उसमें से मंगलवार को पंद्रह किसानों ने उपनिबंधक कार्यालय कसया पहुंचकर भूमि की रजिस्ट्री कर धनराशि प्राप्त की। पंद्रह किसानों से कुल .009445 हेक्टेयर जमीन रजिस्ट्री हुई।
विज्ञापन


इसके बदले में उन्हें छह लाख 89 हजार, चार सौ 45 रुपये मुआवजा आवंटित हुआ। इस मौके पर तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार शैलेश कुमार सिंह, लेखपाल नीलेश रंजन राव, योगेंद्र गुप्ता, हरिशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें