गोरखपुर में औद्योगिक विकास के लिए मुख्यमंत्री की विशेष पहल का उद्यमियों पर यह असर हो रहा है कि वे अपने नए उद्योग गोरखपुर के औद्योगिक क्षेत्र में लगाने पर ध्यान दे रहे हैं। पेप्सिको और ज्ञान डेयरी को प्लॉट आवंटन के बाद कई और बड़े उद्यमी गोरखपुर में जमीन के लिए प्रशासन से संपर्क कर रहे हैं। पिछले दिनों अडाणी समूह ने भी सीमेंट फैक्टरी के लिए जमीन की डिमांड की थी।
इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: सड़क-ओवरब्रिज निर्माण में आएगी तेजी, हटने लगे बाधा बने बिजली के तार-खंभे
करीब 13500 एकड़ में फैले गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अधिकांश प्लाॅट उद्योगों के लिए आवंटित हो चुके हैं। इसके बाद औद्योगिक गलियारा विकसित किया जा रहा है। पेप्सिको और ज्ञान डेयरी प्लांट के बाद कई और बड़ी इकाइयों के भी गोरखपुर आने की संभावना है। इसे देखते हुए ही औद्योगिक गलियारे के विस्तारीकरण के लिए जमीनों का अधिग्रहण किया जा रहा है।