फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: आरक्षण में फंसी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया, प्रमुख सचिव से मांगा मार्गदर्शन

Mon, 19 Jul 2021 03:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

सीडीओ ने सामान्य वर्ग के आरक्षण पर प्रमुख सचिव से मांगा मार्गदर्शन, शासन से जवाब मिलने के बाद ही आरंभ हो पाएगी नियुक्ति प्रक्रिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जनपद में आंगनबाड़ी व सहायिकाओं की भर्ती आरक्षण प्रक्रिया में फंस गई है। इस संबंध में नियुक्ति कमेटी के अध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने प्रमुख सचिव सेवा एवं बाल विकास पुष्टाहार को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा है। उन्होंने पूछा है कि सामान्य वर्ग के लिए जो 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है उस संबंध में क्या करना है। जो आरक्षण की सूची तैयार की गई है उसमें उसे शामिल किया जाए या न किया जाए। अब इसका जवाब मिलने के बाद ही नियुक्ति प्रक्रिया आरंभ हो पाएगी।
विज्ञापन


बता दें जनपद में आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी व सहायिका 1156 पद रिक्त हैं। सरकार की तरफ से शीघ्र नियुक्ति करने का निर्देश दिया गया था। प्रदेश के बहुत से जनपदों में विज्ञापन निकाल कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई। गोरखपुर सहित कई जनपदों से सामान्य वर्ग के आरक्षण के लिए मार्गदर्शन मांगा गया।

इस बीच जिला कार्यक्रम अधिकारी के ट्रांसफर की लिस्ट जारी होनी थी। इस कारण गोरखपुर सहित बहुत से जनपदों के डीपीओ ने विज्ञापन नहीं निकाला। डीपीओ का ट्रांसफर नहीं हुआ तो सीडीओ ने मार्ग दर्शन के लिए पत्र प्रमुख सचिव बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार को लिखा। उनका मार्ग दर्शन आने के बाद विज्ञापन निकलेगा तब जाकर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह ने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी ने प्रमुख सचिव बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार को पत्र लिखकर सामान्य वर्ग के आरक्षण के लिए मार्गदर्शन मांगा है। उनके निर्देश के बाद विज्ञापन निकाला जाएगा। इसके बाद नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें