फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवसर: गोरखपुर एम्स में प्राध्यापक और आचार्य के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

Fri, 18 Mar 2022 12:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ. शंशाक शेखर ने बताया कि एम्स में कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदनकर्ता सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर एम्स। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य शिक्षा क्षेत्र में कॅरियर बनाने की ख्वाहिश रखने वाले चिकित्सकों के लिए सुनहरा मौका है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर ने कई पदों पर जबरदस्त भर्तियां निकाली हैं। एम्स की ये नौकरियां शैक्षणिक पदों के लिए हैं। इनमें 108 रिक्तियों के लिए पद निकाले गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एम्स के जारी विज्ञापन अधिसूचना में बताया गया है कि एम्स ने 108 रिक्तियों के लिए फैकल्टी के पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि एक मई 2022 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एम्स, गोरखपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि एम्स में रिक्त इन शैक्षणिक पदों पर नियुक्तियों के लिए सीधी भर्ती प्रक्रिया और उम्मीदवारों को उनके आवेदन पत्र के आधार पर ही साक्षात्कार के दौर के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

एम्स की स्क्रीनिंग कमेटी उम्मीदवारों की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर उनके आवेदनों को शॉर्टलिस्ट करेगी। इसके बाद मांगे जाने पर उम्मीदवारों को सभी प्रासंगिक मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ. शंशाक शेखर ने बताया कि एम्स में कई पदों पर भर्ती निकाली गई है।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

इस तरह कर सकते हैं आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- aiimsgorakhpur.edu.in पर जाएं।
  • होम पेज के रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें। इसके बाद आपको नए पेज पर री-डायरेक्ट किया जाएगा।
  • यहां एम्स, गोरखपुर में विभिन्न विभागों के लिए निकलीं सीधी भर्तियों की जानकारी होगी।
  • यहां उपलब्ध अधिसूचना को देखकर संबंधी विज्ञापन और नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।  

इन पदों पर निकाली गई है भर्ती
प्राध्यापक/आचार्य    29  
अतिरिक्त आचार्य    22  
सह आचार्य    24
सहायक आचार्य    33
कुल पद    108
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें