मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के पास महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर दो गैस गोदाम गली के पीछे और संस्कृति पब्लिक स्कूल के सामने बसंत विहार कॉलोनी, रामपुर में डाली जा रही सीवर लाइन में अनियमितता की शिकायत सांसद रवि किशन के पास पहुंची। सांसद ने इसका संज्ञान लेते हुए प्रतिनिधिमंडल को भेजा।
प्रतिनिधिमंडल के द्वारा दी गई जानकारी के बाद सांसद ने संबंधित अधिकारियों को फोन किया और पूरी जानकारी ली और सही से काम कराने के लिए निर्देशित किया। वह इस कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश भी दिया ताकि मोहल्ले वासियों के समस्या दूर हो सके।
प्रतिनिधि मंडल में समरेंद्र विक्रम सिंह, रणंजय सिंह जुगुनू, जितेंद्र वर्मा, अजीत कुमार, रणवीर सिंह गोलू, जेई जल निगम विकास दुबे, श्री राम कंट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मेनेजर हरी अवध , जेई सौरभ प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।