फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : गोरखपुर में दो बजुर्ग कोरोना पॉजिटिव मिले, एक की लखनऊ में मौत

Mon, 22 Jun 2020 10:39 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

जिले में सोमवार को केवल दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। दोनों बुजुर्ग हैं। इनमें एक की मौत लखनऊ के एक निजी अस्पताल में हुई है। वह शहर के इस्लाम चक मोहल्ले का रहने वाले हैं। जबकि दूसरे गोला का रहने वाले। इसके बाद से जिले में मरीजों की संख्या 240 हो गई है। हालांकि इसमें एक 166 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 11 की मौत हुई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 63 है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इस्लाम चक के रहने वाले 63 वर्षीय बुजुर्ग 16 जून को लखनऊ एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए गए थे। बताया जाता है कि बुजुर्ग को शुगर, बीपी और हाइपरटेंशन की बीमारी थी। निजी अस्पताल में इलाज से पहले उनकी कोरोना जांच कराई गई, जहां उनकी पहली रिपोर्ट निगेटिव आई।


इस बीच हालत नहीं सुधरी तो परिजन लखनऊ के ही दूसरे निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर भर्ती करने के बाद नमूना जांच के लिए भेजा गया। इस बीच सोमवार को मौत हो गई। मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 65 वर्षीय दूसरे बुजुर्ग गोला के भररोह के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग को इनकी ट्रैवेल हिस्ट्री की कोई जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि इस्लाम चक और भररोह गांव को सील करने के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही बुजुर्गों के संर्पक में आने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। परिजनों के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें