फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि किशन का अखिलेश पर वार : कहा- अब विकास की राजनीति होगी, माफियागीरी नहीं

Wed, 10 Nov 2021 02:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

सदर सांसद ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर किया पलटवार। 
विज्ञापन
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। सांसद ने कहा कि गोरखपुर में अब माफियागीरी नहीं है। यह सपा सरकार में होता था। अब विकास की राजनीति होती है। एम्स व खाद कारखाना बनकर तैयार है। सड़कें चौड़ी व अच्छी हो गईं हैं। 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। जल्द ही मेट्रो का निर्माण शुरू होगा। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बन चुकी है। फिल्मों की शूटिंग हो रही है। 

विज्ञापन


शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद ने मंगलवार को छठ घाटों का निरीक्षण किया। राजघाट जाकर एक-एक तैयारी की जानकारी ली। इसी दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस बयान पर जवाब मांगा गया, जिसमें कि अखिलेश ने कहा था कि गोरखपुर में नाव चलेगी, मेट्रो नहीं। सांसद ने कहा कि यह बयान गंदा है। इससे पूर्वांचलवासियों का अपमान हुआ है। सपा सरकार में गोलियां चलती थीं। गुंडई व माफियागीरी होती थी। 

अब यूपी में कानून का राज है। कोई भूख से नहीं मरता है। तेजी से विकास हो रहा है। गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में यूपी सरकार अच्छा काम कर रही है। गोरक्षपीठाधीश्वर की अगुवाई में दोबारा सरकार बनेगी। भाजपा 350 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है। सपा नेता को विकास देखना हो तो गोरखपुर आएं। देखें कि 62 करोड़ रुपये की लागत से राजघाट को चमकाया गया है। अब बयानबाजी से काम नहीं चलेगा। जनता विकास कार्यों को देखकर वोट देती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिना रुके व थके काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें