फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ration card Update: एक जून से बनवा सकेंगे नए राशन कार्ड, जानिए क्या है नया नियम

Sat, 21 May 2022 04:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सत्यापन के दौरान अब तक मिल चुके हैं पांच हजार से अधिक अपात्र, अपात्रों के कार्ड वापसी के बाद विभाग नए सिरे से बनाएगा कार्ड।
विज्ञापन
राशन कार्ड - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्डधारक पात्र व्यक्ति एक जून से नए सिरे से राशनकार्ड बनवा सकेंगे। अपात्रों की कार्ड वापसी के बाद विभाग नए सिरे से कार्ड बनवाना शुरू करेगा। सत्यापन के दौरान अब तक पांच हजार से अधिक अपात्र विभाग को मिल चुके हैं। इन लोगों ने कार्ड विभाग में जमा कर दिए हैं। ये ऐसे कार्ड धारक हैं, जो दो सालों से राशन ले रहे थे।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिले में सात लाख 80 हजार राशन कार्डधारक हैं। इनमें पात्र गृहस्थी के 6,53,608 और अंत्योदय के 1,23,392 कार्डधारक हैं। इन कार्डधारकों की जिला प्रशासन से लेकर आपूर्ति विभाग को लगातार यह शिकायतें मिल रही थी कि नियम को दरकिनार कर इनके कार्ड बनाए गए हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में कोटेदार विभाग की मदद से लोगों का फर्जी नाम भी जुड़वा दिए।

डीएम ने इस मामले की जांच कराई तो 14 कोटेदार भी इसमें दोषी पाए गए। सभी कोटेदारों को नोटिस देते हुए कोटा निरस्त करने का निर्देश भी डीएम ने दे दिया ।  जिला पूर्ति अधिकारी रमेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सत्यापन के बाद जो भी अपात्र मिलेंगे, उनका कार्ड निरस्त कर पात्रों का कार्ड बनवाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।

ये होंगे नए नियम के तहत राशनकार्ड बनवाने के लिए पात्र

  • खुद के नाम जमीन न हो।
  • पक्का मकान न हो।
  • भैंस, बैल, ट्रैक्टर-ट्रॉली न हो।
  • मुर्गी पालन, गौ पालन आदि न करता हो।
  • शासन की ओर से कोई वित्तीय सहायता न मिलती हो।
  • जीविकोपार्जन के लिए कोई अजीविका का साधन न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें