फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant kabir nagar News: घर ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म, शिकायत करने गईं मां-बेटी को आरोपी के परिजनों ने पीटा

Tue, 03 Jan 2023 02:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

एसओ रवींद्र सिंह ने बताया कि आरोपी युवक पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और पीड़ित परिवार को पीटने, जानमाल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता को महिला आरक्षी की देखरेख में मेडिकल के लिए भेजा गया। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी किशोरी को नव वर्ष के पहले दिन शाम को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया था। पीड़िता की मां का आरोप है कि घटना की जानकारी पर जब वह आरोपी के घर शिकायत करने गईं तो उसके परिजनों ने पीटकर भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने बताया कि रविवार को वह घर पर नहीं थीं। इसी का फायदा उठाकर आरोपी बेटी को अपने घर ले गया। पहले अश्लील हरकत की। विरोध करने पर दुष्कर्म किया। बेटी किसी तरह घर आई और आपबीती बताई। सोमवार को घटना की जानकारी पुलिस को दी।

एसओ रवींद्र सिंह ने बताया कि आरोपी युवक पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और पीड़ित परिवार को पीटने, जानमाल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता को महिला आरक्षी की देखरेख में मेडिकल के लिए भेजा गया। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें