दीवाली और छठ में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे प्रशासन ने पूर्वोत्तर रेलवे की 14 जोड़ी ट्रेनों के रेक संरचना में स्थायी रूप से कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसमें 11 जोड़ी ट्रेनें गोरखपुर होकर जाएंगी।
-05022/05021 गोरखपुर-शालीमार-गोरखपुर स्पेशल में गोरखपुर से 06 एवं शालीमार से 07 दिसंबर, 2021 से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से लगाया जाएगा।
-05029/05030 गोरखपुर-पुणे-गोरखपुर स्पेशल में गोरखपुर से 02 एवं पुणे से 04 दिसंबर, 2021 से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से लगाया जाएगा।
-05015/05016 गोरखपुर-यशवंतपुर-गोरखपुर स्पेशल में गोरखपुर से 06 एवं यशवंतपुर से 08 दिसंबर, 2021 से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से लगाया जाएगा।
-05023/05024 गोरखपुर-यशवंतपुर-गोरखपुर स्पेशल में गोरखपुर से 07 एवं यशवंतपुर से 09 दिसंबर से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से लगाया जाएगा।
-02597/02598 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल में गोरखपुर से 02 एवं छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 03 नवंबर, 2021 से साधारण द्वितीय श्रेणी के तीन अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से लगाए जाएंगे।
-02529/02530 लखनऊ जं.-पाटलीपुत्र-लखनऊ जं. स्पेशल में लखनऊ जं. एवं पाटलीपुत्र से 29 अक्तूबर, 2021 से साधारण द्वितीय श्रेणी का 01, द्वितीय श्रेणी चेयरकार तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से लगाए जाएंगे।
-05069/05070 ऐशबाग-गोरखपुर-ऐशबाग स्पेशल में ऐशबाग से 28 एवं गोरखपुर से 29 अक्तूबर, 2021 से साधारण द्वितीय श्रेणी का 01, द्वितीय श्रेणी चेयरकार के 02 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 02े अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से लगाया जाएगा।
-05117/05118 छपरा-मथुरा जं.-छपरा स्पेशल में छपरा एवं मथुरा जं. से 01 दिसंबर से साधारण द्वितीय श्रेणी का एक एवं शयनयान श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से लगाया जाएगा।
-05115/05116 छपरा-दिल्ली-छपरा स्पेशल में छपरा से 04 दिसंबर एवं दिल्ली से 05 दिसंबर, 2021 से साधारण द्वितीय श्रेणी का एक एवं शयनयान श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से लगाया जाएगा।
-05113/05114 छपरा कचहरी-गोमतीनगर-छपरा कचहरी स्पेशल में छपरा कचहरी से 27 एवं गोमतीनगर से 28 अक्तूबर, 2021 से साधारण द्वितीय श्रेणी का एक एवं शयनयान श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से लगाया जाएगा।
-05053/05054 लखनऊ जं.-छपरा-लखनऊ जं. स्पेशल में लखनऊ जं से 27 एवं छपरा से 30 अक्तूबर, 2021 से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से लगाया जाएगा।