फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन : लिफ्ट और एस्केलेटर बंद, यात्रियों को परेशानी

विज्ञापन
 रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 9 पर स्वचालित सीढ़ी के उपर वायरिंग काम को लेकर कुछ देर के लिए बंद
विज्ञापन
-प्लेटफाॅर्म नाै पर लिफ्ट खराब तो लाइट लगाने के लिए एस्केलेटर किया गया बंद
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर नौ पर रविवार को लिफ्ट एक खराब होने से यात्रियों को परेशानी को सामना करना पड़ा। वहीं, प्लेटफाॅर्म पर लगे एस्केलेटर भी बंद होने से यात्रियों की परेशानी दो गुनी हो गई थी।
विज्ञापन


बिहार विधानसभा चुनाव के बाद से ही रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़ गई है। प्लेटफॉर्म नंबर नौ से जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस में भीड़ की वजह से रोज सैकड़ों यात्री खड़े होकर यात्रा कर रहे हैं। ऐसे समय में लिफ्ट और एस्केलेटर दोनों के बंद होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। रविवार को प्लेटफार्म नौ पर लगी लिफ्ट खराब थी। वहीं एस्केलेटर के ऊपर छत पर लाइट लगाने का काम चल रहा था। इस वजह से एस्केलेटर बंद किया गया था। देवरिया को रामसमुझ ने कहा कि एस्केलेटर के ऊपर छत पर लाइट लगाने का काम हो रहा है, यह ठीक है लेकिन जब प्लेटफार्म पर कोई ट्रेन आए या जाए तो एस्केलेटर चालू कर देना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें