फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी की अगवानी: सांसद रवि किशन ने किया रेलवे प्लेटफार्म का निरीक्षण, बोले- पूर्वांचल के लिए ऐतिहासिक दिन

Thu, 06 Jul 2023 04:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा है। आज भारत को कोई आंख दिखाने का साहस नहीं कर सकता। गरीबों का कल्याण और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट जैसे स्तंभों को मोदी सरकार ने बीते 9 साल में मजबूत आधार प्रदान किया है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते सांसद रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद रवि किशन ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक का निरीक्षण किया। इसी प्लेटफार्म पर पीएम मोदी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सांसद ने रेलवे की तैयारियों का जायजा लिया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा ऐतिहासिक होगा।

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा है। आज भारत को कोई आंख दिखाने का साहस नहीं कर सकता।

कहा कि गरीबों का कल्याण और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट जैसे स्तंभों को मोदी सरकार ने बीते 9 साल में मजबूत आधार प्रदान किया है। आजादी के बाद 70 साल में केवल 74 एयरपोर्ट बने थे। 9 साल में हमने 74 नए एयरपोर्ट देश को देने का कार्य किया है। इसके अलावा हाईवे एक्सप्रेसवे, वाटरवे, रेलवे और लॉजिस्टिक के क्षेत्र में जो भी परिवर्तन देखने को मिल रहा है, वह अभूतपूर्व है।
विज्ञापन


इस मौके पर डीआरएम लखनऊ संजय यादव, अपर मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ जय प्रकाश सिंह, स्टेशन निदेशक संजय शर्मा, स्टेशन मैनेजर राजेश सिन्हा, धर्मेंद्र चन्द, समरेंद्र विक्रम सिंह, पवन दुबे आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें