फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजगर ने मुर्गी को निगला: घर के दरवाजे पर 10 फीट लंबे पाइथन ने किया शिकार, देखने वालों की लग गई भीड़; VIDEO

Thu, 06 Jul 2023 02:26 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।

सार

निचलौल भगवानपुर कच्ची सड़क के किनारे छेदी के दरवाजे पर मुर्गियां दाना खा रही थीं। जहां पर पहले से शिकार की तलाश में ईंट और तिलहन के डंठल में अजगर बैठा था। अजगर दाना खा रही मुर्गियों के झुंड पर हमला बोल एक मुर्गी को निगल गया।
विज्ञापन
अजगर ने मुर्गी को निगला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में निचलौल क्षेत्र के निपनियां गांव में बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे दरवाजे पर दाना खा रही एक मुर्गी को विशालकाय अजगर ने शिकार कर लिया। इसी बीच आसपास मौजूद लोगों की नजर अचानक जब अजगर पर पड़ी, तो वह लोग सन्न रह गए। उसके बाद शोर मचाने लगे।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने मोबाइल फोन के जरिए वन विभाग को सूचना दी। घंटों इंतजार के बाद जब वनकर्मी मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों की मदद से अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

निपनियां गांव के रहने वाले आशीष, जलालुद्दीन, महबूब, हैदर अली, नसरुद्दीन आदि ने कहा कि गांव के पश्चिम आबादी से सटे निचलौल भगवानपुर कच्ची सड़क के किनारे छेदी के दरवाजे पर मुर्गियां दाना खा रही थीं। जहां पर पहले से शिकार की तलाश में ईंट और तिलहन के डंठल में अजगर बैठा था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: PM मोदी की आगवानी: गोरखपुर में लुभा रही दीवारों की खूबसूरती, संवर रहे फुटपाथ
विज्ञापन


अजगर दाना खा रही मुर्गियों के झुंड पर हमला बोल एक मुर्गी को निगल लिया था। अजगर की लंबाई करीब 10 फीट था। वजन करीब 70 से 80 किलो के बीच था।

मधवलिया वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अजित कुमार ने कहा कि सूचना मिलते ही मौके पर टीम को भेजी गई है। अजगर को कब्जे में लेकर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों को वन्य जीवों से डरने की जरूरत नहीं है। दिखाई देने पर वन विभाग को सूचना दें।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें