फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में दुष्कर्म मामले को लेकर राहुल- प्रियंका ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- यूपी में जंगलराज चरम पर है

Mon, 17 Aug 2020 12:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
राहुल गांधी-प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद ही गोरखपुर में दरिदों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। एक नाबालिग दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया और विरोध करने पर उसे सिगरेट से जला दिया गया है। इस घटना को लेकर योगी सरकार पर कांग्रेस हमलावर है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यूपी में जंगलराज चरम पर है।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा, 'यूपी में जातीय हिंसा और बलात्कार का जंगलराज चरम पर है। अब एक और भयानक घटना- सरपंच सत्यमेव ने दलित होकर ‘ना’ कहा जिसके कारण उनकी हत्या कर दी गई। सत्यमेव जी के परिवारजनों को संवेदनाएं।'

इसे भी पढ़ें- किशोरी का अपहरण कर युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर सिगरेट से जलाया
विज्ञापन

 

विज्ञापन

वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'बुलंदशहर, हापुड़, लखीमपुर खीरी, और अब गोरखपुर। लगातार इस तरह की घटनाओं से ये साबित होता है कि महिलाओं को सुरक्षा देने में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल रही है। अपराधियों के मन में कानून का कोई डर नहीं है। उसी का परिणाम है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की वीभत्स से वीभत्स घटनाएं घटती ही जा रही हैं।'

योगी सरकार को नसीहत देते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'पुलिस और प्रशासन न तो सुरक्षा दे पा रहे हैं और न ही उचित कार्रवाई कर पा रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था की समीक्षा करे और महिलाओं की सुरक्षा संबंधित हर कदम गंभीरता से उठाए।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें