फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में 48 घंटे में मिले 501 नए कोरोना के मरीज, पांच संक्रमितों की हुई मौत

Mon, 17 Aug 2020 09:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद व उनके पुत्र सांसद प्रवीण निषाद भी संक्रमित
  • संक्रमितों में आठ डॉक्टर भी शामिल, इनमें तीन बीआरडी मेडिकल कॉलेज के
  • जिले में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 5447, एक्टिव केस 2501
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 48 घंटे में कोरोना के 501 नए मरीज मिले हैं। इनमें पांच मरीजों की मौत भी हुई है। संक्रमित होने वालों में आठ डॉक्टर शामिल हैं। इनमें तीन बीआरडी मेडिकल कॉलेज और पांच निजी अस्पतालों के डॉक्टर हैं। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद और उनके पुत्र सांसद प्रवीण निषाद भी संक्रमित पाए गए हैं। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या अब 5447 हो गई है। इनमें एक्टिव मरीज 2501 हैं। संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 86 हो गई है।

विज्ञापन


बीआरडी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और कर्मियों के संक्रमित होने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। अब तक करीब 20 से अधिक डॉक्टर और 30 से अधिक स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले चुके हैं। यही वजह है कि यहां के डॉक्टर एहतियात के तौर पर अपनी जांच भी करा रहे हैं। पिछले 48 घंटे के अंदर मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टर संक्रमित मिल चुके हैं। इनके अलावा निजी अस्पताल के पांच डॉक्टर संक्रमित पाए गए हैं। इन डॉक्टरों में दाउदपुर के एक जाने माने डॉक्टर भी शामिल हैं।

संजय व सांसद प्रवीण निषाद दिल्ली में अस्पताल में भर्ती
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद और उनके सांसद बेटे प्रवीण निषाद भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों दिल्ली में अस्पताल में भर्ती हैं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी निक्की निषाद ने दी है।

विज्ञापन

शनिवार को मिले 253 नए मरीज
बीते शनिवार को जिले में 253 मरीज मिले। इन मरीजों में शहर के 147 और ग्रामीण क्षेत्र के 81 लोग शामिल हैं। शहर के शाहपुर क्षेत्र में 22, गोरखनाथ क्षेत्र में 29, राजघाट क्षेत्र में तीन, तिवारीपुर क्षेत्र में 13, कैंट थाना क्षेत्र में 32, कोतवाली क्षेत्र में 29, रामगढ़ ताल क्षेत्र में चार, चिलुआताल में नौ और गुलहरिया में छह मरीज मिले।

ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रह्मपुर, कैंपियरगंज में एक-एक, चरगांवा में सात, गोला एक, जंगल कौड़िया चार, कौड़ीराम पांच, खजनी चार, खोराबार सात, पिपराइच 20, पिपरौली दो, सहजनवां आठ, सरदारगन नौ, उरुवा एक, भटहट में 11 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

रविवार को 248 लोग मिले संक्रमित
रविवार को जिले में 248 नए मरीज मिले हैं। इनमें शहर के 126 और ग्रामीण क्षेत्रों के 103 संक्रमित शामिल हैं। शहर में शाहपुर थाना क्षेत्र में सबसे अधिक संक्रमित पाए गए हैं। यहां पर 33 मरीज मिले हैं। इसके अलावा गोरखनाथ क्षेत्र में 14, राजघाट में 12, तिवारीपुर में सात, कैंट क्षेत्र में 27, कोतवाली क्षेत्र में 12, रामगढ़ताल क्षेत्र में 14, चिलुआताल इलाके में  दो और गुलहरिया क्षेत्र में पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं।

ग्रामीण इलाकों में भटहट में 10, चरगांवा 19, बेलघाट तीन, ब्रह्मपुर सात, कैंपियरगंज एक, गोला एक, जंगल कौड़िया सात, बड़हलगंज एक, कौड़ीराम छह, खजनी एक, खोराबार 12, पिपरौली तीन, पिपराइच, सहजनवां में चार-चार, सरदारनगर 19 और उरुवा में एक संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में तीन तो निजी अस्पताल में दो बुजुर्गों की मौत
पिछले 48 घंटे के अंदर जिले में पांच संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें शहर के बशारतपुर के रहने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग और हरनी के 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत मेडिकल कॉलेज में हुई। इसके अलावा हांसुपूर के रहने वाले 59 वर्षीय बुजुर्ग की मौत मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हो गई।

चौरीचौरा के भोपापार के रहने वाले 61 वर्षीय बुजुर्ग की मौत शहर के एक निजी अस्पताल में हुई। भटनी के 75 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना जांच निजी लैब में हुई थी। परिजन बस्ती में एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी को पहले से शुगर, बीपी सहित ह्दय रोग से संबंधित बीमारियां थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें