ये हैं फरार आरोपी, इनाम घोषित
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और फोटो के आधार पर पुलिस ने चार अन्य युवकों की पहचान की है। फरार आरोपियों की पहचान पीपीगंज के बरहट का निवासी रामस्वरूप, पीपीगंज कस्बा वार्ड नंबर 2 निवासी अभिषेक गुप्ता भरवल निवासी तुफानी यादव, सरहरी निवासी धीरज यादव के रूप में हुई है। एसएसपी ने इनके खिलाफ 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
आरपीएफ ने भी दर्ज किया केस, लगेगा गैंगस्टर और एनएसए
एसएसपी के मुताबिक, पीपीगंज तोड़फोड़ में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ आरपीएफ ने भी केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों पर गैंगस्टर और एनएसए की भी कार्रवाई की जाएगी।
जिले में धारा 144 लागू है, बिना अनुमति किसी प्रकार का प्रदर्शन और उत्पात करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीपीगंज में 10 केस के आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित कर दिया गया है। तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगा दी गई हैं। आरोपी तो पर गैंगस्टर और रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। युवाओं से अपील है कि बहकावे में आकर ऐसा कोई काम ना करें जिससे उनका भविष्य खराब हो जाए।
- डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी