फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जालसाजी के आरोपी की संपत्ति जब्त, इस वजह से पुलिस ने की कार्रवाई

Mon, 27 Nov 2023 11:43 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जालसाजी के मामले सामने आने पर पुलिस ने रामकेवल पर केस दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पर गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने अपराध से अर्जित संपत्ति का ब्योरा तैयार कर डीएम को भेजा था।
विज्ञापन
कैंपियरगंज में जालसाज का मकान जब्त करती पुलिस व प्रशासन की टीम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में कैंपियरगंज के भरवलिया गांव में जालसाजी के आरोपी रामकेवल के मकान और जमीन को रविवार को जब्त कर लिया गया। कैंपियरगंज पुलिस और प्रशासन की टीम ने मकान पर ताला और जमीन पर सरकारी बोर्ड लगा दिया। मकान को पहले ही खाली करा दिया गया था। जब्त की गई संपत्ति की कीमत दस लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जालसाजी के मामले सामने आने पर पुलिस ने रामकेवल पर केस दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पर गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने अपराध से अर्जित संपत्ति का ब्योरा तैयार कर डीएम को भेजा था। डीएम के आदेश पर प्रशासन व पुलिस की टीम गांव में पहुंची और उसकी संपत्ति को जब्त कर लिया गया। जब्तीकरण करने वाली टीम में तहसीलदार हर्षवर्धन, थानाध्यक्ष अनूप सिंह, कानूनगो उमाशंकर, लेखपाल विनीत कुमार और राजस्व व पुलिस टीम मौजूद रही।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें