फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: जरायम की दुनिया से कमाई कर गैंगस्टर ने बनवाया काम्पलेक्स, पुलिस ने किया कुर्क

Mon, 05 Jul 2021 04:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

एक करोड़ की संपत्तियों को डीएम के आदेश पर किया गया कुर्क, चंद्रशेखर यादव पर पुलिस रिकार्ड में हत्या की कोशिश करने सहित 11 मुकदमें हैं दर्ज।
विज्ञापन
काम्पलेक्स को सील करवाते देवरिया के डीएम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया में जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने 11 संगीन मुकदमों में नामजद गैंगेस्टर की एक करोड़ चार हजार की संपत्ति को कुर्क कर लिया है। इस बदमाश ने जयराम की दुनिया से नोट कमाकर काम्पलेक्स का निर्माण करा लिया था। पुलिस की नजर से बचने के लिए कुछ दिन पहले उसे अपने भाई के नाम कर दिया था।

विज्ञापन


सदर कोतवाली के मेहड़ा पुरवा निवासी चंद्रशेखर यादव पर पुलिस रिकार्ड में हत्या की कोशिश करने सहित 11 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बदमाश पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। आरोपी ने गिरोह बना कर घटनाओं को अंजाम दिया है और धन अर्जित करता रहा।

पुलिस से बचने के लिए इसने अपराध की दुनिया से धन कमाने के बाद अपने भाई जितेंद्र के नाम से सदर कोतवाली क्षेत्र देवरिया- हाटा मार्ग पर श्याम पैलेस के नाम से मैरिज हाल और काम्पलेक्स का निर्माण करा लिया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के आदेश पर सोमवार की दोपहर में सदर एसडीए सौरभ कुमार, सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी और कोतवाल राजू सिंह मौके पर पहुंचे। जहां पर आला अफसरों ने काम्लेक्स को कुर्क कर लिया। सीओ ने बताया कि एक करोड़ चार हजार की संपति कुर्क की गई है।

अभी चार गैंगेस्टर है पुलिस के निशाने पर
गैंगेस्टर की संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई पुलिस ने तेज कर दी है। पुलिस के निशान पर चार गैंगेस्टर है, जिनकी संपत्तियों को पुलिस शीघ्र कुर्क करने की तैयारी में है। इसके लिए पुलिस ने जिलाधिकारी का पुलिस को आदेश का इंतजार है।

कोतवाली पुलिस ने चार बदमाशों की संपत्तियों का ब्योरा तैयार की है। इनके संपत्तियों को कुर्क करने के लिए इनका आपराधिक इतिहास आला अफसरों के सामने रखा गया है। सीओ ने बताया कि बहुत जल्द कुछ अन्य गैंगेस्टर की संपत्तियों को भी कुर्क किया जाएगा। इन बदमाशों ने समाज में भय पैदा कर संपत्तियां जुटा ली है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें