फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ढाई करोड़ की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण व शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। ब्लाॅक परिसर में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें अगले वित्तीय वर्ष में होने वाले विकास कार्यों के लिए ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों से प्रस्ताव मांगा गया। वहीं, बैठक के बाद सदर विधायक डाॅ. शलभ मणि त्रिपाठी द्वारा गौरी बाजार विकास खंड क्षेत्र में एक साथ 102 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त और राज्य वित्त की कुल 102 परियोजनाओं में रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की 62 एवं देवरिया विधानसभा क्षेत्र की 40 परियोजनाएं शामिल हैं। इसमें सड़क, सीसी रोड, नाली निर्माण आदि का निर्माण कराया गया है या प्रस्तावित है।
बैठक को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से तेजी से विकास कार्य हो रहा है। इसमें गौरी बाजार ब्लॉक अग्रणी है। प्रत्येक गांव में अच्छी सड़क, नाली, विद्युत व्यवस्था का काम कराया जा रहा है। सभी प्रमुख मार्गों का कायाकल्प हो रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्वविजय निषाद और खंड विकास अधिकारी साबिर अहमद ने क्षेत्र पंचायत की तरफ से कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। खंड शिक्षा अधिकारी विनयशील मिश्र ने शिक्षा से संबंधित सभी योजनाओं को गिनाया। सीएचसी प्रभारी डाॅ. बीएन गिरी ने स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं की चर्चा करते हुए अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था के लिए सदर विधायक का धन्यवाद दिया।
कृषि विभाग, पशुपालन सहित अन्य विभाग के अधिकारियों ने भी एक वर्ष की उपलब्धियों की चर्चा की। ब्लाॅक प्रमुख अनीता देवी ने सभी के प्रति आभार जाताया। इस अवसर पर कर्मवीर सिंह सोलंकी, मीनू राव, बृजेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें