एमएमएमयूटी के नए कुलपति प्रो जेपी पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला।
कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर जयप्रकाश पांडेय को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा है कि प्रोफेसर पांडेय का कार्यकाल नियुक्ति तिथि से तीन वर्ष की अवधि तक होगा।
बता दें कि वर्तमान कुलपति प्रोफेसर एसएन सिंह का कार्यकाल समाप्त हो गया था। उन्हें अस्थाई रूप से कार्यभार देखने की अनुमति दी गई थी। उनके कार्यकाल के विस्तार की चर्चा थी लेकिन प्रो पांडेय की नियुक्ति के बाद अटकलों पर विराम लग गया है।