फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: गोरखपुर में बिहार के मतदाताओं को साधने का सिलसिला तेज, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद ने घर-घर दस्तक देकर मांगा समर्थन

Sat, 12 Feb 2022 02:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

भाजपा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शहर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। वह उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। लिहाजा, गोरखपुर में प्रचार की कमान भाजपा की क्षेत्रीय, जिला व महानगर इकाई ने संभाल रखा है।
विज्ञापन
जनसंपर्क करते सांसद राजीव प्रताप रूडी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले बिहार के मतदाताओं को साधने का सिलसिला तेज कर दिया है। इसी लिहाज से पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद राजीव प्रताप रूडी शुक्रवार को गोरखपुर आए। असुरन व भेड़ियागढ़ क्षेत्र में जाकर केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही जनसमर्थन मांगा। बताया जा रहा है कि शहर क्षेत्र में ही बिहार के 50 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं।  

विज्ञापन


भाजपा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शहर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। वह उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। लिहाजा, गोरखपुर में प्रचार की कमान भाजपा की क्षेत्रीय, जिला व महानगर इकाई ने संभाल रखा है। अब बिहार से सांसद राजीव प्रताप रूडी को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि शहर विधानसभा क्षेत्र में बिहार के 50 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। असुरन चौक व भेड़ियागढ़ के आसपास संख्या ज्यादा है। इसीलिए सांसद ने घर-घर दस्तक देकर जनसमर्थन मांगा है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने दिया स्पष्ट संदेश

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उनका कहना है कि विपक्ष मुद्दा विहीन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज से उत्तर प्रदेश की जनता खुश है। प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी। अच्छा जनसमर्थन मिल रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता ने स्पष्ट जनादेश का संदेश दे दिया है।

कहा कि भाजपा का मुख्य एजेंडा विकास है। सबका साथ, सबका विकास लक्ष्य है। माफिया जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर बाहर भागे हैं। भू- माफियाओं के अवैध कब्जों पर योगी का बुलडोजर चल रहा है। यह वही उत्तर प्रदेश है, जिसे उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया है। गरीबों को सम्मान से जीने का अधिकार मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें