सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में कूड़े से खाद बनाई जाएगी। इसके अलावा यहां एक लाख लीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक बनाया जाएगा। प्लांट परिसर के चारों तरफ बाउंड्री होगी। साथ ही टिपिंग एरिया, कंपोस्ट एरिया, फिनिशिंग गोदाम, टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण होगा।
नगर निगम गोरखपुर के लिए सहजनवां के सुथनी गांव में बनाए जाने वाले सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का डीपीआर मुख्यालय से तैयार होकर आ गया है। करीब 31.58 करोड़ रुपये का डीपीआर तैयार किया गया है। प्रस्तावित जमीन के चारों तरफ बाउंड्री बनाई जाएगी। 100 केएल क्षमता का एक ओवरहेड टैंक भी बनाया जाएगा। - ओपी सिंह, अवर अभियंता, सीएंडडीएस
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए जमीन की खरीद अंतिम चरण में है। 11 एकड़ में से आठ एकड़ से ज्यादा जमीन खरीदी जा चुकी है। पूरी जमीन खरीदने के बाद यहीं पर कूड़ा निस्तारित किया जाएगा। प्लांट बनाने की जिम्मेदारी जल निगम को दी गई है, जिनके द्वारा डीपीआर तैयार कर लिया गया है।