फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की खबर: पुलिस की मदद से घर पहुंचा नेपाली नागरिक, इस वजह से था भटका

Thu, 15 Jul 2021 07:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

मानसिक स्थिति ठीक ना होने की वजह से भटक रहा था युवक, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने की पहल।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल से भटकर आए मानसिक बीमार युवक को शाहपुर पुलिस ने खोज कर उसके घर पहुंचाया। बुधवार की रात को उसके परिजन गोरखपुर आए थे और साथ लेकर गए। सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेकर कार्रवाई की है। एसएचओ आनंद प्रकाश ने टीम लगाकर खंजाची चौराहे पर भटक रहे विष्णु प्रसाद मिश्र को तलाश करके उनके परिजनों को सूचना दी थी। बुधवार की रात गोरखपुर पहुंचे परिजन विष्णु प्रसाद को घर ले गए। उन्होंने पुलिस की सराहना की।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नेपाल के चितवन, भरतपुर महानगर पालिका वार्ड नंबर छह निवासी श्रीनारायण प्रसाद मिश्र अमेरिका में रहते हैं। उनका 35 साल का बेटा विष्णु प्रसाद मिश्र की मानसिक हालत ठीक नहीं है। करीब एक हफ्ते पूर्व वह भटकते हुए किसी तरह से भारत में आ गए।

परिजनों ने इस संबंध में सूचना सोशल मीडिया के जरिए प्रसारित कर दी। कूड़ाघाट में रहने वाले नेपाली नागरिकों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने भी सोशल मीडिया के जरिए पुलिस से मदद मांगी।
विज्ञापन


बुधवार को शाहपुर एसएचओ आनंद प्रकाश अपनी टीम गश्त पर निकले थे कि खजांची चौराहे के पास उन्होंने मानसिक रोगी युवक को देखकर गाड़ी रोक दी। सोशल मीडिया से फोटो पर मिलान करने पर उसकी पहचान विष्णु के रूप में हो गई जिसके बाद परिजनों को जानकारी दिए। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि नेपाल से भटक कर गोरखपुर पहुंचे मानसिक रोगी युवक के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे खोज निकाला. सूचना पाकर गोरखपुर आए परिजन साथ ले गए।

 
विज्ञापन

पुलिस ने युवक की जान बचाई

गोरखपुर जिले के कैंट इलाके के कूड़ाघाट मोहल्ले में चूहामार दवा खाकर सुसाइड करने की सूचना करने वाले युवक की जान गुरुवार को पीआरवी में तैनात पुलिस ने बचा ली। जानकारी के मुताबिक, कूड़ाघाट के आवास विकास कॉलोनी निवासी पीड़ित ध्रुव नारायण उपाध्याय ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनका बेटा खुद को कमरे में बंद कर लिया है और फंदा लगाने जा रहा है।

सूचना पाकर पीआरवी 0312 पर तैनात कमांडर धीरज कुमार यादव, सब कमांडर नीलम तिवारी, मनोराम यादव और पायलट रामनवल यादव पहुंचे। कमरे में जाने पर मालूम हुआ कि युवक ने चूहा मारने की दवा खाई है। पीआरवी टीम युवक को लेकर अस्पताल पहुंची। उपचार के बाद युवक की हालत में सुधार हो रहा है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें