मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठ के महंत योगी आदित्यनाथ पर प्रियंका गांधी की टिप्पणी पर सिंधी समाज ने नाराजगी जताई है। सिंधी समाज का कहना है कि मुख्यमंत्री ने भगवा वस्त्र लोक सेवा के लिए धारण किया है। भगवा वेशभूषा लोक कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए है। ऐसे में सभी ने प्रियंका गांधी से टिप्पणी वापस लेने की मांग की है।
भारतीय सिंधु सभा की मंगलवार को सूरजकुंड में हुई बैठक में अध्यक्ष राजेश नेभानी ने कहा कि गोरखनाथ मंदिर के अंदर या बाहर योगी आदित्यनाथ ने कभी भी किसी धर्म के साथ भेदभाव नहीं किया। हिंदू से ज्यादा मुसलमान योगी आदित्यनाथ से मिलते हैं और वह उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराते हैं। ऐसे में प्रियंका गांधी की टिप्पणी कहीं से उचित नहीं है।
बैठक में महामंत्री हरीश करमचंदानी, नरेश करमचंदानी, राकेश जुमनानी, अनिल रामानी, देवा कारवानी, विक्की बुधवानी, लक्ष्मण बुधवानी, राजेश कृपलानी, ओमप्रकाश रूपरेला, नंदलाल लखमानी आदि मौजूद रहे।