सुरक्षा में रहेगी इतनी फोर्स
एसपी - 11
एएसपी - 11
डीएसपी - 35
कांस्टेबल - 2000
पीएसी - 10 कंपनी
ट्रैफिक पुलिस - 250
फायर ब्रिगेड, बीपी व्हीकल सहित अन्य सुरक्षा उपकरण
एटीएस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां
एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि राष्ट्रपति का सुरक्षा घेरा त्रिस्तरीय होगा। गोरखनाथ मंदिर और गीता प्रेस के आसपास के घरों में रहने वालों का सत्यापन कराया जा रहा है। होटल, सराय को निर्देशित किया गया है, वह रोजाना ठहरने वालों की जानकारी पुलिस को देंगे।
सेफ हाउस बनाने की तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल और सीएम भी मौजूद रहेंगे। विभाग तीनों वीवीआईपी के लिए सेफ हाउस तैयार करेगा।
वीवीआईपी मूवमेंट में फ्लीट के लिए वेंटीलेटर युक्त एंबुलेंस और सामान्य एंबुलेंस भी रहेगी। विभागीय सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति एयरपोर्ट पर आएंगे। वहां से वह गीता प्रेस और गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। ऐसे में इन तीनों जगहों पर सेफ हाउस बनाया जा सकता है। इसके अलावा जिला अस्पताल, एम्स और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भी सेफ हाउस और रेफरल सेंटर बनेगा। बताया जा रहा है कि विभाग, शासन से कार्यक्रम की आधिकारिक सूचना के पत्र का इंतजार कर रहा है। इसके बाद सेफ हाउस बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।