- जल्द ही सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों लोकार्पण कराने की है तैयारी
गोरखपुर। सिक्सलेन फ्लाईओवर का निर्माण पूरा हो गया है। देवरिया बाईपास फोरलेन को इससे जोड़ने का काम भी पूरा हो गया है। ऊपर की सड़क का निर्माण भी लगभग समाप्त हो चुका है, जिससे आवागमन के लिए मजबूत और सुगम मार्ग तैयार हो गया है।
फिलहाल देवरिया बाईपास की तरफ एप्रोच में कुछ स्थानों पर रंगाई और फिनिशिंग का कार्य चल रहा है, जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। पैडलेगंज से टीपीनगर तक का पूरा हिस्सा पूरी तरह तैयार हो चुका है और यातायात के लिए लगभग सक्षम स्थिति में है। फ्लाईओवर पर लाइट का काम पूरा हो गया है। इसके साथ ही स्पीड लिमिट के बोर्ड भी लगा दिए गए हैं। सेतु निगम के महाप्रबंधक मिथिलेश कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और इसे जल्द ही आम जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परियोजना के पूरा होने से शहर में यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत मिलेगी और जाम की समस्या में काफी कमी आएगी।