फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona: पांच अस्पतालों में परखी जा रही कोरोना से जंग की तैयारी, नोडल अधिकारी की निगरानी में होगा पूर्वाभ्यास

Tue, 27 Dec 2022 11:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

100 बेड टीबी अस्पताल के लिए एसीएमओ डॉ. एके सिंह, राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज बड़हलगंज में जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. गणेश यादव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैंपियरगंज डॉ. एके चौधरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरनही में डॉ. नंद कुमार और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरीचौरा में डॉ. अश्वनी कुमार चौरसिया को नोडल नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
टीवी अस्पताल में मॉकड्रिल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन सहित कई देशों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले में भी मंगलवार को कोविड संक्रमण से निपटने की तैयारियों को परखा जाएगा। जिले के पांच सरकारी अस्पतालों में मॉकड्रिल की जाएगी।

विज्ञापन

प्रस्तावित रिहर्सल के लिए सीएमओ ने नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए हैं। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित अस्पतालों में उपकरण और अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसके लिए जिले की नोडल अधिकारी डॉ. नुपूर श्रीवास्तव को बनाया गया है। इस संबंध में शासन ने दिशा निर्देश जारी किए हैं।

कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने इसके लिए पांचों अस्पतालों के नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। मॉकड्रिल की निगरानी डब्ल्यूएचओ और यूनीसेफ की टीम भी करेगी।
विज्ञापन

100 बेड टीबी अस्पताल के लिए एसीएमओ डॉ. एके सिंह, राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज बड़हलगंज में जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. गणेश यादव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैंपियरगंज डॉ. एके चौधरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरनही में डॉ. नंद कुमार और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरीचौरा में डॉ. अश्वनी कुमार चौरसिया को नोडल नियुक्त किया गया है।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बने कोविड अस्पताल की मॉनिटरिंग प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार करेंगे। मॉक ड्रिल में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, वार्ड ब्वाय, सफाईकर्मी, एंबुलेंस चालक, फॉर्मासिस्ट और एलटी आदि मौजूद रहेंगे। मॉक ड्रिल में ऑक्सीजन प्लांट, कंसंट्रेटर, लैब की मशीनों की भी पड़ताल की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें