खाताधारक के ऊपर निर्भर होगा कि वे इस सुविधा फायदा उठाएं या नहीं। हालांकि चेक के जरिए पांच लाख या उससे अधिक के भुगतान के लिए इस सुविधा को अनिवार्य भी किया जा सकता है। रिजर्व बैंक ने बैंकों को एसएमएस अलर्ट, ब्रांच में डिस्प्ले, एटीएम, वेबसाइट और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए ग्राहकों के बीच पॉजिटिव पे सिस्टम के फीचर को लेकर जागरुकता फैलाने की सलाह भी जारी की है।
भारतीय स्टेट बैंक के डीजीएम पीसी बरोड़ ने कहा कि स्टेट बैंक में इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है और अपनी शाखाओं के माध्यम से अपने ग्राहकों को को इस बारे में जागरूकता फैलाना भी शुरू कर दिया है। ग्राहकों से हमारी अपील है कि इस फुलप्रूफ व्यवस्था को अपनाएँ और चेक द्वारा सुरक्षित भुगतान कर सुरक्षित बैंकिंग की दिशा में अपना कदम बढ़ाएं।