ग्रुप-ए के इंजीनियरिंग और तकनीकी डिप्लोमा और ग्रुप-ई के फार्मेसी में चलने वाले विभिन्न कोर्स में दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने की वजह से उन्हें इस बार ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा से छूट दी गई है। उन्हें ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा देनी होगी।
बाकि बचे नौ ग्रुप में अभ्यर्थियों की संख्या कम होने की वजह से उनकी परीक्षा केवल ऑनलाइन कराई जाएगी। पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक अप्रैल में पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा प्रस्तावित थी, जिसे कोरोना महामारी के संकट को देखते हुए स्थगित कर दिया गया था।
सूबे में 147 राजकीय पॉलिटेक्निक, 19 सहायता प्राप्त और 1200 स्ववित्तपोषित पॉलिटेक्निक मौजूद हैं। इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए अब तक 3,66,700 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। गोरखपुर में ही तीन सरकारी और एक अनुदानित पॉलिटेक्निक में करीब चार हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं।
ग्रुप-बी में एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग, ग्रुप सी - फैशन डिजाइन, होटल मैनेजमेंट, टेक्सटाइल डिजाइन, पेंटिंग, ग्रुप डी- मार्डन ऑफिस मैनेजमेंट, लाइब्रेरी साइंस, ग्रुप एफ- बॉयोटेक्नोलॉजी, ग्रुप जी- पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर मार्केटिंग, कस्टम मैनेजमेंट, ब्यूटी एंड हेल्थ, टूरिज्म, एडर्वटाजिंग एंड पब्लिक रिलेशन, टेक्सटाइल डिजाइन, फैशन टेक्नोलॉजी, मास कम्यूनिकेशन, कंप्यूटर एंड हार्ड वेयर नेटवर्किंग, वेब डिजाइन, एकाउंटेंसी, रिटेल मैनेजमेंट, ग्रुप एच- होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी, ग्रुप आई- एयरक्राफ्ट मैनेजमेंट इंजीनियरिंग, ग्रुप जे- इंनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ग्रप के - लेटरल इंट्री
परीक्षा कार्यक्रम
5 जुलाई - ग्रुप ए- सुबह 9-12 बजे तक
- ग्रुप ई - दोपहर 2:30-5:30 बजे
6 जुलाई - ग्रुप बी, सी, डी, एफ, जी, एच और आई- सुबह 9-12 बजे
- ग्रुप के-1, के2, के3, के4, के5, के6, के7, के8- दोपहर 2:30-5:30 बजे
गोरखपुर राजकीय महिला पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से संयुक्त परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। पांच और छह जुलाई को प्रवेश परीक्षा होगी। वहीं ऑनलाइन आवेदन की तिथि की 11 मई से बढ़ाकर 20 मई तक कर दी गई है।