फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: दरोगा ने सरकारी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या की, भगवान नृसिंह की शोभायात्रा में लगी थी ड्यूटी

Sat, 19 Mar 2022 04:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर

सार

2017 बैच के दारोगा हरेंद्र प्रताप सिंह अयोध्या के रहने वाले थे। एक साल से उनकी तैनाती तिवारीपुर थाने में थी। सरकारी आवास में ही हरेंद्र रहते थे। शनिवार की सुबह छह बजे बजे थाने में तैनात पुलिसकर्मी घंटाघर से निकलने वाली भगवान नृसिंह की शोभायात्रा में ड्यूटी करने के लिए निकल रहे थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिवारीपुर थाने में तैनात दरोगा हरेंद्र प्रताप सिंह (30) ने शनिवार सुबह छह बजे सरकारी आवास में सरकारी पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर थाने के लोग उनके आवास में गए, तो हरेंद्र जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे। उन्हें तत्काल मेडिकल कॉले ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। दरोगा की ड्यूटी भगवान नृसिंह की शोभायात्रा में लगी थी। शोभायात्रा की अगुवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को करनी थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 2017 बैच के दारोगा हरेंद्र प्रताप सिंह अयोध्या के रहने वाले थे। एक साल से उनकी तैनाती तिवारीपुर थाने में थी। सरकारी आवास में ही हरेंद्र रहते थे। शनिवार की सुबह छह बजे बजे थाने में तैनात पुलिसकर्मी घंटाघर से निकलने वाली भगवान नृसिंह की शोभायात्रा में ड्यूटी करने के लिए निकल रहे थे। इसके पहले खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें