फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: युवती को बेचे जाने की खबर पर दौड़ी पुलिस, उधर घरवालों की रजाबंदी से हो रही शादी

Tue, 07 Dec 2021 05:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

दरअसल, इस इलाके में हरियाणा में लड़कियों को बेचे जाने के मामले अक्सर सामने आ जाते है इस वजह से पुलिस तत्काल पहुंची लेकिन युवती और घरवालों ने ऐसी किसी घटना से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के कैंट इलाके के महादेव झारखंडी मंदिर में शादी के दौरान ही मंगलवार को किसी ने युवती को बेचकर शादी करने की सूचना दे दी। सूचना पाते ही कैंट पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच में पता चला कि लड़की के घरवालों की रजामंदी से शादी हो रही है किसी ने शादी रुकवाने को फर्जी सूचना दे दी थी। हालांकि हरियाणा से शादी को आए परिवार होने की वजह से लड़की के उम्र की भी जांच की गई। बालिग होने पर पुलिस लौट गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हरियाणा से एक युवक का पूरा परिवार मंदिर में शादी करने को पहुंचा था। मंगलवार को होने वाली शादी में रानीडीहा की रहने वाली युवती का परिवार भी शामिल हुआ। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि चार लाख रुपये में युवती बेची जा रही है। यह सूचना पाते ही पुलिस दौड़ पड़ी।

दरअसल, इस इलाके में हरियाणा में लड़कियों को बेचे जाने के मामले अक्सर सामने आ जाते है इस वजह से पुलिस तत्काल पहुंची लेकिन युवती और घरवालों ने ऐसी किसी घटना से इंकार कर दिया। फिर उम्र की जांच में युवती बालिग पाई गई और पुलिस लौट आई। युवती के घरवालों ने बताया कि जिस युवक से शादी हो रही है वह दूर का रिश्तेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें