उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र में विगत तीन माह से चोरों का एक ऐसा रैकेट सक्रिय है जो खाली घर देखकर दिनदहाड़े घर को खंगाल देते हैं। जब तक मकान मालिक घर पहुंचते पूरा घर ही साफ हो चुका होता है। अभी हाल में ही दो जून को सहजनवा थाना क्षेत्र के दो घरों में चोरों ने इसी तरह की घटना को अंजाम दिया।
परिवार के लोग किसी कार्य बस घर से बाहर गए थे और शाम होते ही जब वापस लौटे तो देखा कि चोरों ने घर को खंगाल दिया है। दोनों घरों की चोरी करीब 20 लाख की हुई, जिस के संबंध में दोनों पीड़ित पक्ष ने साईं बाबा थाने में तहरीर भी दी है और पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। जबकि पिछले मार्च माह में ही इन चोरों ने लगातार तीन दिन तक तीन घरों से दिनदहाड़े लाखों की चोरी को अंजाम दिया। जिस पर पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी थी, जिसका खुलासा आज तक सहजनवां पुलिस नहीं कर पाई।
इस मामले में एक वन दरोगा का परिवार भी शामिल है। जिनके घर से लाखों की चोरी हुई इससे तो पुलिस के इकबाल पर ही अब सवाल उठने लगा है। क्योंकि अभी तक चोर रात के अंधेरे में ही चोरी की घटना को अंजाम देते थे लेकिन इस क्षेत्र में एक नया रैकेट सक्रिय हो गया है। जो यह तो हर लेता है कि किस घर में लोग घर से बाहर हैं और वह रात के अंधेरे का भी इंतजार नहीं करते और दिनदहाड़े ही चोरी की घटना को अंजाम दे देते हैं।
ऐसा ही वाकया दो जून को सहजनवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में स्थित विजयलक्ष्मी पत्नी अरुण कुमार लुचूई निवासी तथा इसी वार्ड में घर के बगल की ही अनुराधा यादव पत्नी के कृष्णमोहन यादव वार्ड नंबर 10 के घर पर चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिसमें दोनों पीड़ितों ने बताया कि दोनों घरों को मिलाकर करीब 20 लाख की चोरी हुई है। इस संबंध में स्थानीय थाने में तहरीर भी दी गई है।